दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद पौधरोपण का शुभारंभ शहर विधायक अरुण वोरा के अतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री वोरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन स्तर एवं संस्थागत मुहिम चलायी जा रही है। पर्यावरण को बचाने की जवाबदारी हम सबकी है। पेड़ लगाने और उसकी देखभाल की जरुरत है। श्री वोरा ने महाविद्यालय की ग्रीन आर्मी की प्रसंशा करते हुए उनके प्रयासो की सराहना की।












