भिलाई। एक अनूठी घटना के तहत कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर के पूर्व छात्र आदर्श खरे ने शनिवार को केपीएस कुटेलाभाटा के हाई स्कूल की छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि स्कूल में वे काफी शरारती थे पर सही मार्गदर्शन से उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किए। लक्ष्य निर्धारित किया और फिर कड़ी मेहनत कर उसे हासिल भी किया। आदर्श ने मणिपाल यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेन्ट की डिग्री हासिल की है और सम्प्रति एक पांच सितारा होटल में कार्यरत हैं।












