भिलाई। युवाओं को जागृत करने एवं सही मार्ग प्रसस्त करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा संगठन दिव्य भारत युवा संघ (दिया) छग द्वारा पिछले कई सालों से स्कूल- कॉलेजों में निरंतर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पुरई शासकीय हाईस्कूल की छात्राओं को संकल्प दिलाया गया कि वे राखी उसे ही बांधेंगी जो नशे को ‘ना’ कहेंगे।












