भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के मंच पर मयंक पेटकर ने बीट-बॉक्सिंग की अद्भुत कला की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। शंकराचार्य विद्यालय, हुडको की कक्षा 12वीं के छात्र मयंक ने बताया कि यह कला वेस्टर्न हिप-हॉप कल्चर का ही एक हिस्सा है। यूट्यूब ने इस विधा को सीखने में उनकी मदद की। रविवार को होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में आयोजित माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय ने मयंक का परिचय दिया। मयंक के पिता की कुछ समय पूर्व आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस सदमे ने उसे हिला कर रख दिया था। पर पढ़ने में रुचि और हॉबी ने उसे इस सदमे से उबारा और वह एक बार फिर अपनी हुनर को निखारने में जुट गया है।












