भिलाई। निगम क्षेत्रान्तर्गत मौसमी एवं जलजनित बीमारियों (पीलिया, उल्टी-दस्त) वेक्टर जनित रोग (डेंगू/मलेरिया) के रोकथाम एवं बचाव के लिए नगर निगम भिलाई और शहरी परिवार कल्याण केंद्र सुपेला की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाकर मच्छरों के लार्वा मिलने की आशंका वाले घरो में टेमीफास का छिड़काव किया एवं जन जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यवाही में निगम की टीम ने केम्प-1 और चैता मैदान के पास चलित एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया।












