भिलाई। रमन (प्रा.) आईटीआई में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। रमन आईटीआई भारत सरकार के एनसीवीटी तथा डीजीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान है। संस्था में योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वालों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। संस्था के संचालक अरविन्दर सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से संस्था विभिन्न ट्रेडों में बच्चों को प्रशिक्षित कर रोजगार तथा स्वरोजगार के लिए तैयार कर रही है।












