भिलाई। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद नीलम चिन्ना केशवलू ने आज त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस के प्रथम रायपुर प्रवास पर उनका स्वागत किया। उन्होंने श्री बैस को बधाई देते हुए उनकी दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही उन्हें उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। श्री बैस 2 अगस्त को अपना 72वां जन्मदिवस मनाएंगे।












