भिलाई। संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस (आर-1) में रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) में स्टूडेंट्स में बिजनेस लैंग्वेज अंग्रेजी भाषा के बोल-चाल में बढ़ावा देने तथा निरंतर साहित्यिक गंतिविधियां आयोजित कर युवाओं को इस क्षेत्र में तराशने हेतु टोस्टमास्टर्स क्लब का गठन किया गया है। टोस्टमास्टर्स क्लब एक ऐसी संस्था है जिसके माध्यम से इंग्लिश पब्लिक स्पीकिंग तथा लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ावा देकर एक संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया जाता है।












