भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप के रूंगटा डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा अमर बाबा दीप सिंग जी नदी गुरूद्वारे दुर्ग में आम जन एवं दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क दंत रोग परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले लोगों के मुख की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। रूंगटा डेंटल की टीम द्वारा समय समय पर विद्यालयों, गांवों तथा धार्मिक स्थलों में ऐसे आयोजन किये जाते हैं।












