भिलाई। रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर का पदभार व शपथ ग्रहण समरोह होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष रायपुर उपभोक्ता मंच श्रीमती मैत्रेयी माथुर के साथ ही अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी का स्वागत पौधे देकर किया गया। सचिव मयंक रोजिंदर ने विगत वर्ष के किये गए कार्यों का ब्योरा दिया।
अध्यक्ष रोटेरियन सुबोध जोशी ने अपने विदाई उद्बोधन में विगत वर्ष की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।












