भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में मेगा प्रदूषण जागरूकता अभियान कार्यक्रम एन.सी.सी. इकाई की तरफ से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि एन.सी.सी. के 37 सीजी बीएन एनसीसी दुर्ग के कंमांडिंग आफिसर कर्नल राजेश सेठी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पौधों द्वारा किया गया। कर्नल राजेश सेठी ने कहा की पर्यावरण को कैसे बचाना चाहिए एवं उसकी रक्षा कैसे करना चाहिए के विषय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व गंभीर पर्यावरण प्रदूषण से गुजर रहा है जिसमें सांस भी लेना दुभर है। आप ने कहा कि हमको हमारे प्रत्येक जन्मदिन में पौधे लगाकर उससे सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।












