भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के शहीद कौशल यादव स्मारक स्थल हुडको उद्यान में शहीद कौशल यादव को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने 25 जुलाई 2019 को जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता के वीर सपूत एवं कारगिल के रणबांकुरे नायक कौशल यादव ने कारगिल युद्ध आॅपरेशन विजय में मातृभूमि की रक्षा करते हुए 25 जुलाई, 1999 को वीरगति प्राप्त की थी। शहीद की याद में यहां प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है।












