भिलाई। श्री शंकरचार्य टेक्नीकल कैम्पस में राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन मे संस्था परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं, गैरशैक्षणिक एवं शैक्षणिक सद्स्यों को पर्यावरण सुरक्षा एवं संस्था परिसर को हरा-भरा रखने के लिए सभी को जागरूक कर भविष्य में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। एसजीईएस के चेयरमैन आईपी मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के इस अनोखे पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जीवन में कम से कम 7 वृक्ष जरुर लगाने चाहिए तथा वृक्षों का पालन-पोषण वैसे ही करें जिस तरह से हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते है।












