भिलाई। श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनसंचार में इंटीरियर डिजाइनिंग में फैशन डिजाइनिंग में किस तरह के रोजगार के संभावनाएं हैं, विषय पर विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। विशेषज्ञ के रूप में आये तन्मय पटेल ने कहा की जनसंचार एक ऐसा माध्यम है जिसमे व्यक्ति अपनी एक्टिविटी का प्रदर्शन कर सकता है। दर्पण परमार ने इंटीरियर डिजाइनिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग पर अपने विचार व्यक्त किया।












