भिलाई। श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में पांच दिवसीय आई. बी. हब्स. द्वारा आई. बी. हब्स. बूट कैंप का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के विद्यार्थियों के साथ साथ बी.आई.टी, मणिपाल यूनिवर्सिटी एवं अन्य महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ले भाग लिया। इस शिविर का आयोजन डॉ सिद्धार्थ चौबे प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के निर्देशन में किया गया। यह कार्यशाला मनिकंता गुप्ता प्रोजेक्ट मेनेजर आई बी हब्स हैदरबाद मुख्य प्रशिक्षक एवं ज्ञानेंद्र साहू , इशांक कुमार यादव , अभिषेक सेठ (स्टूडेंट कोआॅडिर्नेटर) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।












