भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के आईक्यूएसी इकाई ने नैक के बदले पैरामीटर्स एवं महाविद्यालय की तैयारियों पर एक ब्रेन स्टार्मिंग सेशन का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य सह निदेशक डॉ रक्षा सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव एवं आईक्यूएसी के संयोजक प्रो. संदीप जसवंत ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने नैक की तैयारी पर चर्चा करते हुए सभी पैरामीटर में जो बदलाव हुए है उस पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी नैक के निरीक्षण हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिये।












