भिलाई। संतोष रूंगटा समूह (आर-1) द्वारा कोहका-कुरूद रोड स्थित कैम्पस में संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) के आॅडीटोरियम में एनबीए अवेयरनेस – सार फीलिंग एण्ड प्रिपेयडर्नेस फॉर असेसमेन्ट विषय पर 7-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रारंभ हो गया। इस प्रोग्राम के स्पॉन्सर एसपीआईयू, छ.ग. तथा छ.ग. स्वामी विवेकानन्द यूनिवर्सिटी, भिलाई टेकिप-3 प्रोजेक्ट हैं, जिसमें सीएसवीटीयू से संबद्ध राज्य के समस्त इंजीनियरिंग कॉलेजों के फैकल्टी मेम्बर्स आमंत्रित किये गये हैं।












