भिलाई। आर्याज क्लासेस एवं द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के संचालक वरिष्ठ शिक्षाविद नीलम चिन्ना केशवलू ने आज महासमुन्द के सांसद चुन्नीलाल साहू से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापरक शिक्षा की चुनौतियों पर सारगर्भित चर्चाएं हुर्इं। सांसद ने श्री चिन्ना के सुझावों को गौर से सुना तथा उन्हें संसद में संबंधित लोगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।












