भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने नेहरू नगर भिलाई से अंजोरा बायपास रोड पर स्थित टोल नाके पर अवैध वसूली का मुद्दा लोकसभा के शून्यकाल में उठाया। विजय बघेल ने संसद में कहा कि विगत 19 सालों से दुर्ग बाइपास पर टोल नाके पर वसूली के विरुद्ध अनेक बार जनांदोलन हुआ है। वहां दुपहिया और कृषि कार्य में काम आने वाले वाहनों से भी वसूली की जाती है।












