दुर्ग। नीला ग्रह कहलाने वाली हमारी पृथ्वी के संरक्षण का दायित्व हम सब पर है। हमें अपने-अपने स्तर पर पृथ्वी के संरक्षण हेतु प्रयास करना चाहिए। ये उद्गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने आज व्यक्त किये। डॉ. सिद्दीकी आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित माय अर्थ माय ड्यूटी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












