भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने गत दिनों आयकर विभाग के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में अस्पताल के अनेक विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और अपनी सेवाएं दीं। स्पर्श में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में आईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को हेल्थ पैकेज ऑफर किये गये। शिविर का लाभ लगभग 100 अधिकारियों एवं कमर्चारियों ने उठाया।












