भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में प्रारूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 विषय पर यूजीसी और एचआरडी के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। सर्वप्रथम सभी प्राध्यापकों एव छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 के प्रारूप की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं नीतियों से अवगत कराया गया। महाविद्यालय की यूजीसी समिति के द्वारा चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त प्राध्यापकों एवं विद्याथिर्यों ने अपना मत प्रस्तुत किया।












