भिलाई। अक्षय पात्र भिलाई में जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। प्रति वर्षानुसार स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, चित्रकला, संगीत एवं नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों एवं दर्शकों को श्रीकृष्ण की भक्ति एवं प्रत्येक प्राणी में प्रभु के दर्शन का अनुभव भी कराया जा रहा है। प्रतिभागियों ने आधुनिक रंगोली में श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को उकेरा। रंगोली में पर्यावरण एवं स्वच्छता की झलक भी दिखाई दी।












