भिलाई। नगर निगम की उड़नदस्ता टीम ने आज जोन 02 वैशाली नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि के मार्गदर्शन में शांतिनगर, जवाहर नगर, देशी मदिरा दुकान एवं पेट्रोल पंप के समीप क्षेत्र का निरीक्षण किया जहां पर देशी मदिरा दुकान के समीप आहता लगाकर गंदगी फैलाने वाले पर कायर्वाही करते हुए प्रतिबंधित पालीथीन, डिस्पोजल आदि जब्त कर अर्थदण्ड वसूला गया। हेचवे डोर द्वारा आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक उपयोग कर प्रदूषण फैलाने तथा मौके पर व्यवसायिक उपयोग से संबंधित दस्तावेज नहीं पाये जाने के कारण अर्थदण्ड वसूला गया।












