भिलाई। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवम प्रदेश महासचिव आशीष शुक्ला के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव अतुल श्रीवास्तव ने हरेली के अवसर पर खुर्सीपार स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शाला के प्राचार्य ने हरियाली की रक्षा के लिए पौधे लगाए और छात्रों को पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया। पारंपिरक रूप से हरेली पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। इनमें से कई खेल अब लुप्त हो चुके हैं। गांवों में गेड़ी चढ़ने वाले, फुगड़ी करने वाले बहुत कम रह गए हैं।












