भिलाई। एमजे कालेज के फार्मेसी विभाग के बच्चों ने आज अपने प्राध्यापकों की देखरेख में मेडिसिनल गार्डन में पौधे लगाए। निदेशक श्रीलेखा विरुलकर के दिशा निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में एलोवेरा, तुलसी, पीपल, लेमन ग्रास, पान, चिरैता, गिलोए आदि के पौधे तथा बेलों को गमलों में लगाया गया। इन सभी पौधों का औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। बच्चों को इन पौधों की देखरेख करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।












