भिलाई। एमजे कालेज में आज यातायात विभाग एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से छत्तीसगढ़ चैम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करते हुए दुपहिया वाहन चलाकर दिखाया। विजेताओं को क्रैश हेलमेट पुरस्कार में दिया गया। आरंभ में ट्रैफिक विभाग से विजय शर्मा ने बच्चों को यातायात के नियम तथा स्वयं की सुरक्षा के बारे में सचेत किया। उन्होंने कहा कि जब हम 10 से 50 हजार रुपए तक के मोबाइल की इतनी हिफाजत करते हैं तो अपने अनमोल जीवन की सुरक्षा का उपाय करना भी बनता है।












