भिलाई। एमजे कालेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न नृत्यनाटिकाओं के द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म वृत्तांत को दर्शाया गया। इसके साथ ही श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, शरारतों और गोपिकाओं के साथ उनके संबंध का चित्रण भी किया गया। इससे पहले नन्हे कान्हा को झूले में डालकर पूजा अर्चना की गई। कंस एवं कारागार में श्रीकृष्ण के जन्म मार्मिक प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।












