भिलाई। एमजे कालेज में ‘हरेली तिहार’ के अवसर पर वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय ने महाविद्यालय परिसर से गाजर घास एवं खरपतवारों को उखाड़ फेंका। साथ ही अमरूद, नीम व सहजन के पेड़ लगाए। महाविद्यालय के बच्चों को इन पेड़ों की उपयोगिता की जानकारी दी गई। विशेषकर नीम के औषधीय गुणों और सहजन के लौह तत्व को रेखांकित किया गया।












