भिलाई। एमजे कॉलेज के विद्यार्थियों ने आज प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अनिल चौबे एवं आइक्यूएसी प्रभारी अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं इंडो टिबेट बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जवानों के बीच पहुंचना एक तरफ जहां विद्यार्थियों के लिए रोमांचक था वहीं जवानों के लिए भी यह अवसर बेहद भावुक होने वाला था।












