भिलाई। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान कायम करने वाले संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आज रूंगटा इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञात हो की ग्रुप के नए अध्याय के रूप में इस महाविद्यालय में डिप्लोमा इन फार्मेसी व बैचलर इन फार्मेसी की पढ़ाई होगी। रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्युटिकल साइंसेज में प्रथम वर्ष में ही 100 प्रतिशत सीटें भर चुकी है।












