भिलाई। केपीएस के प्रज्ञोत्सव-2019 में आज शास्त्रीय नृत्यांगनाओं ने पौराणिक कथाओं को बेहद खूबसूरती के साथ मंच पर उतारा। भरतनाट्यम एवं कूचिपुड़ी कलाकारों ने महाभारत, श्रीकृष्ण एवं शिव-शक्ति के प्रसंगों को प्रस्तुत किया। शास्त्रीय नृत्यों की आज कुल 40 प्रस्तुतियां हुर्इं जिनमें से 26 नृत्य प्रतियोगिता का हिस्सा थे। नृत्यांगनाओं ने आदि शक्ति देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही शिव तथा श्रीकृष्ण के विभिन्न भावों को प्रस्तुत किया।












