दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय और रजा फाऊण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में शास्त्रीय गायन के कार्यक्रम ‘आरंभ’ का आयोजन किया गया। इनलैक्स म्यूजिक अवार्ड और फेलोशिप से सम्मानित कोलकाता की युवा कलाकार शतोविषा मुखर्जी ने एकल शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के छात्र ईश्वर दास महन्त ने हारमोनियम पर तथा मुम्बई से पधारे रामभद्र जी ने तबले पर संगत की।












