रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा टाउन हाल में लगी प्रदर्शनी के पांचवे दिन आज जे.आर. दानी पूर्व माध्यमिक शाला, फिरतू राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और पंडरी तराई पूर्व माध्यमिक शाला तथा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 300 विद्यार्थियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के गौरवपूर्ण इतिहास, परम्परा और विकास का चित्रण एक साथ देखने को मिला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवम् महात्मा गांधी जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के बारे में जानकारी मिली।












