भिलाई। डीएवी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दिनांक 23/ 8/19 कोकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नसर्री से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कई नृत्य प्रस्तुत किए गए ।कृष्ण जन्म से संबंधित नाटिका भी प्रस्तुत की गई जिसने मंत्र मुक्त कर दिया। नन्हे -नन्हे कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण के जीवन के कई चरणों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय में यलो डे भी मनाया गया।












