दुर्ग। उच्चशिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा शुक्रवार 23 अगस्त 2019 को जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव से स्थानांतरित होकर आये नये प्राचार्य डॉ. आर.एन.सिंह ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में कायर्भार संभाल लिया है। प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ सिंह अर्थशास्त्र के प्राध्यापक हैं और लगभग 37 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। 2009 से वे दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य थे।












