भिलाई। भारतीय डाक विभाग भिलाई-दुर्ग परिक्षेत्र की महिलाओं ने तीज मिलन समारोह का आयोजन एक अनूठे अंदाज में किया। महिलाओं ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि जलवायु एवं पर्यावरण में जो तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं उससे हमारा जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को को बनाए और बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।












