दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा पृथ्वी पर जीवन के अनिवार्य आधारस्तम्भ के रूप में वृक्षों की उपयोगिता और महत्ता की चेतना प्रसारित की गई। प्राध्यापकों और छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया। छात्राओं ने अपने घरों, गांवों में भी गो-ग्रीन अभियान के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।












