भिलाई। एमजे कालेज में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 19 साल से कम उम्र के बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। इससे पूर्व बच्चों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि पेट के कीड़ों से बचने पर ही पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ये कीड़े हमारे भोजन से पोषक तत्वों को खा जाते हैं जिससे पूर्ण आहार लेने के बाद भी हम कुपोषित लगते हैं।












