भिलाई। भारतीय रेलवे सेवा के अफसर और बिलासपुर जोन के उपमुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. अनुराग मेश्राम ने कहा कि युवाओं में ज्यादातर सरकारी नौकरी चाहते हैं लेकिन अब परिदृश्य बदल रहा है। ऐसे में हम सोच सकते हैं कि आगे नौकरियों के अवसर कितने बढ़ेंगे या घटेंगे। इसलिए हमें आगे बढ़ना है तो इन सारी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य तय करना होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ करियर ही सबकुछ नहीं है बल्कि यह जीवन का एक हिस्सा है।












