वा
भिलाई-दुर्ग। वैसे तो सभी की आंतों में पेट के कीड़े अर्थात कृमि पाए जाते हैं पर यदि कृमियों की संख्या अधिक हो तो वे किए गए भोजन का अधिकांश पोषक भाग चट कर जाते हैं। इससे शरीर में कमजोरी, रक्ताल्पता, निमोनिया जैसे रोग उत्पन्न हो सकते हैं, मृत्यु भी हो सकती है। 8 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर इस बार बच्चों के साथ ही कालेजों में पढ़ने वाले 19 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।












