भिलाई। यूथ खेल एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 9 हास्पिटल ग्राउंड में आयोजित हुआ। विधायक एवं महापौर देवेद्र यादव ने खिलाड़ियों को चेंजिग रूम की सौगात दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में टीम भावना से खेलना चाहिए, जीत हार जीवन का अंग है उन्होंने कहा कि वे खुद फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे है, खिलाड़ियों से परिचय के दौरान उन्होने फुटबाल में अपना दमखम दिखाया और एक गोल भी किया।












