भिलाई। हेमचन्द यादव दुर्ग युनिवसिर्टी द्वारा घोषित बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने फिर एक बार अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। कॉलेज के बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम शत-प्रतिशत रहे तथा सभी छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। कॉलेज स्तर पर प्रथम स्थान कीर्ति बापट (82 प्रतिशत), द्वितीय स्थान कामिनी भारद्वाज (79 प्रतिशत) तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से जी. तृप्ति तथा अनुराधा उपाध्याय ने 76 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्राप्त किया।












