भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में अंतर सदन ‘जंग ए कव्वाली’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। चारों सदन के प्रतिभागियों ने अपने-अपने सदन का नेतृत्व करते हुए कव्वाली प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान पर रमन सदन, दूसरे स्थान पर टैगोर सदन और एवं तृतीय स्थान पर कलाम सदन रहे। इन प्रतियोगिताओं से बच्चों को मनोरंजन के इस सशक्त माध्यम की जानकारी दी जाती है।












