दुर्ग। लक्ष्य विहीन अध्ययन ही विद्यार्थियों के पतन का प्रमुख कारण है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। ऐसा करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। ये उद्गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने आज महाविद्यालय के रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में व्यक्त किये। डॉ. सिंह स्नातक स्तर पर नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।












