बेमेतरा। मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने हेतु शासन द्वारा अधिसूचित ग्राम पंचायत-आन्दू (ब्लाक बेरला) में स्वच्छ भारत मिशन इन्टर्नशिप के तहत महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वच्छता से संबंधित जानकारी ग्रामवासियों को दिया गया, जिसमें कूड़ा प्रबंधन व सही निपटान करने के तरीकों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया एवं रैली निकाली गई। घर-घर एवं दुकानों में जाकर ठोस एवं तरल कचरे का सही प्रबंधन करना एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने हेतु लोगो को जागरूक करने एक दिवसीय संपर्क अभियान चलाया गया।












