भिलाई। नोबेल विजेता साहित्यकार टोनी मॉरिसन को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने श्रद्धांजलि दी। श्रीमती मॉरिसन का 5 अगस्त, 2019 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने उपन्यास ‘बिलव्ड’ के लिए उन्हें पुलित्जर एवं अमेरिकन बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे एक अफ्रो-अमेरिकन लेखक थीं। वे दुनिया भर के साहित्यकारों के लिए प्रेरणा का एक आदर्श स्रोत थीं।












