भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की शतरंज – छात्रा टीम ने अंतरमहाविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता में 17 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दुर्ग विश्वविद्यालय स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन रूंगटा कॉलेज आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किया गया था। शेख नरगिस, भावना कुल्हारे, तृप्ति साहू एवं ऋषिका साहनी की टीम ने यह पुरस्कार जीता। इनमें से तीन छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 29 एवं 30 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय डोंगरगढ़ में होगी।












