भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आज फिट इंडिया अभियान के तहत शंकराथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को श्रीगंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमैन आईपी मिश्रा की पौत्री कुमारी नारायणी मिश्रा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया।












