भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्धारा संचालित रुंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम ‘आगाज-2019’ का आयोजन किया गया। बीएससी (कम्प्यूटर सांइस, माइक्रोबायलॉजी, बायोटेक्नोलाजी) बी कॉम, बीबीए पीजीडीसीए, एमएससी संकाय में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल जैन ने संस्था के सम्बन्ध में सारगर्भित जानकारी देते हुए कहा की सफलता का मुख्या स्त्रोत आपकी अपनी लगन और मेहनत है जिसके बूते पर आप अपनी मंजिल पा सकते है।












